Census 2027: जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी 17 अगस्त से ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन, 1 सितंबर से जनसंख्या गणना शुरू
भारत में Census केवल आबादी की गिनती नहीं है, बल्कि यह देश के विकास की दिशा तय करने वाली सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी और अन्य कई Government Schemes की योजना बनाने के लिए Census Data का उपयोग करती है। ऐसे में करोड़ों लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि भारत सरकार ने Census 2027 के दूसरे चरण Population Enumeration का Official Schedule जारी कर दिया है।
इस बार सबसे पहले लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के Snowfall Affected Areas, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए Online Self Enumeration की सुविधा भी शुरू करने का फैसला लिया है। इससे लोग घर बैठे अपनी और अपने परिवार की जानकारी पहले से ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
Census 2027 Second Phase का Official Notification जारी
Ministry of Home Affairs (MHA) के अंतर्गत Registrar General and Census Commissioner of India ने Census 2027 Second Phase का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह चरण Population Enumeration से जुड़ा है, जिसमें प्रत्येक परिवार और हर नागरिक की विस्तृत जानकारी एकत्र की जाती है सरकार ने पहाड़ी और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मौसम की चुनौती को देखते हुए वहां पहले Census कराने का निर्णय लिया है।
इन राज्यों और क्षेत्रों में सबसे पहले होगी Population Enumeration
सरकार द्वारा जारी Schedule के अनुसार निम्न क्षेत्रों में सबसे पहले जनगणना होगी—
1. लद्दाख (Union Territory)
2. जम्मू-कश्मीर के Snowfall Affected Areas
3. हिमाचल प्रदेश के Hill Areas
4. उत्तराखंड के Mountain Areas
इन सभी क्षेत्रों में 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक Population Enumeration का कार्य चलेगा।
1 से 5 अक्टूबर तक होगा Data Verification
Population Enumeration पूरी होने के बाद सरकार Data Verification करेगी। इसके लिए 1 अक्टूबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक Revision Round आयोजित किया जाएगा यदि किसी परिवार की जानकारी छूट जाती है या किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है, तो इस दौरान उसे ठीक किया जाएगा। सरकार ने इन क्षेत्रों के लिए Reference Date 1 अक्टूबर 2026 तय की है।
17 अगस्त से शुरू होगा Online Self Enumeration
इस बार Digital Census को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने Online Self Enumeration की सुविधा शुरू की है 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक संबंधित क्षेत्रों के नागरिक Official Census Portal के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, इस सुविधा से लोगों को घर बैठे जानकारी भरने का मौका मिलेगा और Census Process पहले की तुलना में अधिक आसान और तेज हो जाएगी।
Self Enumeration कैसे करेगा काम?
यदि कोई परिवार पहले से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर देता है, तो बाद में जब Census Enumerator घर पहुंचेगा, तब वह केवल जानकारी का Verification करेगा,यदि किसी परिवार ने ऑनलाइन जानकारी नहीं भरी होगी, तो Enumerator घर-घर जाकर पूरी जानकारी दर्ज करेगा।
Population Enumeration में क्या-क्या जानकारी ली जाएगी?
Population Enumeration के दौरान प्रत्येक परिवार से कई महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जाएंगी।
परिवार के सभी सदस्यों का नाम, Age (आयु), Gender (लिंग),Marital Status (वैवाहिक स्थिति),Religion (धर्म),Mother Tongue (मातृभाषा),अन्य भाषाएं,Education Qualification,Employment Status,SC/ST Category,अन्य सामाजिक और आर्थिक जानकारी इन सभी जानकारियों का उपयोग भविष्य की Government Planning और Policy Making में किया जाएगा।
Census Data क्यों है इतना महत्वपूर्ण?
बहुत से लोगों को लगता है कि Census केवल सरकारी रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया है, लेकिन वास्तविकता इससे कहीं अधिक बड़ी है। देश में नए School, Hospital, Road Project, Housing Scheme, Employment Policy, Public Distribution System, Urban Planning और Rural Development जैसी कई योजनाएं Census Data के आधार पर तैयार की जाती हैं,यही डेटा सरकार को यह समझने में मदद करता है कि किस क्षेत्र में कितनी आबादी है और वहां किन सुविधाओं की सबसे अधिक आवश्यकता है।
नागरिकों को क्या करना चाहिए?
यदि आप अधिसूचित क्षेत्रों में रहते हैं, तो 17 अगस्त से 31 अगस्त के बीच Online Self Enumeration का लाभ जरूर उठाएं,जानकारी भरते समय सभी विवरण सही दर्ज करें। इसके बाद जब Census Enumerator आपके घर आए, तो आवश्यक दस्तावेज और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, गलत जानकारी देने से भविष्य में सरकारी रिकॉर्ड और योजनाओं पर असर पड़ सकता है, इसलिए पूरी प्रक्रिया में सहयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
Census 2027 से देश को क्या होगा फायदा?
सटीक Census Data किसी भी देश के विकास की मजबूत नींव माना जाता है। इसी के आधार पर सरकार आने वाले वर्षों की Development Planning, Budget Allocation, Infrastructure Development, Education Policy, Health Services और Social Welfare Schemes तैयार करती है, इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह Census में सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाए।
| तारीख | कार्य |
|---|---|
| 17 अगस्त 2027 | Online Self Enumeration शुरू |
| 1 सितंबर 2027 | Population Enumeration शुरू |
Census 2027 Schedule Released – FAQ
Q1. Census 2027 की शुरुआत कब होगी?
उत्तर: Population Enumeration का कार्य 1 सितंबर 2027 से शुरू होगा।
Q2. Online Self Enumeration कब शुरू होगी?
उत्तर: Online Self Enumeration की सुविधा 17 अगस्त 2027 से उपलब्ध होगी।
Q3. Online Self Enumeration क्या है?
उत्तर: यह एक ऑनलाइन सुविधा है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं।