BPSC TRE 4 Notification: 32,388 पदों पर बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से Apply करे
BPSC TRE 4 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे यूवाओं के लिए सुनहरा मौका है, क्योंकि बिहार सरकार ने बिहार लोकसेवा आयोग ने विद्यालय अध्यापक के चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब आवेदन का रास्ता साफ हो गया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी, युवाओं के लिए खास अवसर है, जो बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। TRE 4.0 में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक पात्रता परीक्षा की स्थिति और संबंधित विषय की पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए।
BPSC TRE 4.0 Notification 2026: महत्वपूर्ण तारीखें शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन तारीख और अंतिम तिथि की जारी कर दी गई है इसलिए जो अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं वह 1 सितंबर आवेदन शुरू हो गए हैं आप आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आयोग | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पद | विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) |
| वैकेंसी | 32,388 पद |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 1 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 30 सितंबर 2026 |
| फीस भरने की अंतिम तारीख | 29 सितंबर 2026 |
सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। ऑनलाइन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पात्रता परीक्षा से संबंधित विवरण सावधानीपूर्वक भरना होगा। आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती भी बाद में परेशानी का कारण बन सकती है।
कुल 32,388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
BPSC TRE 4.0 के तहत बिहार के सरकारी विद्यालयों में कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद निर्धारित किए गए हैं,इसी तरह कक्षा 6 से 8 यानी मध्य विद्यालय स्तर पर 8,563 पदों पर भर्ती होगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर को मिलाकर 16,101 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हालांकि उम्मीदवारों को विषयवार, जिलावार और श्रेणीवार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जरूर देखना चाहिए, अलग-अलग स्तर के शिक्षकों के लिए पात्रता और विषय से संबंधित शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए केवल कुल वैकेंसी देखकर आवेदन करना सही नहीं होगा। उम्मीदवार को यह देखना होगा कि जिस पद के लिए वह आवेदन कर रहा है, उसके लिए उसकी शैक्षणिक योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा की योग्यता पूरी होती है या नहीं।
प्राथमिक शिक्षक से लेकर उच्च माध्यमिक शिक्षक तक मौका
BPSC TRE 4.0 में अलग-अलग कक्षाओं के लिए शिक्षक बनने का अवसर मिलेगा। प्राथमिक स्तर के उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं मध्य विद्यालय के लिए कक्षा 6 से 8, माध्यमिक के लिए कक्षा 9 से 10 और उच्च माध्यमिक स्तर के लिए कक्षा 11 से 12 तक के शिक्षक पद शामिल हैं, जिला, विषय और कैटेगरी के हिसाब से रिक्तियों की संख्या अलग-अलग हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपने विषय और श्रेणी के अनुसार उपलब्ध पदों की जानकारी जरूर देखनी चाहिए। इससे उम्मीदवार को यह समझने में आसानी होगी कि उसके लिए कौन-सा पद उपयुक्त है।
TRE 4.0 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा जरूरी
BPSC TRE 4.0 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद यानी NCTE द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। इसके साथ संबंधित शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होना भी जरूरी है। अलग-अलग स्तर के शिक्षक पदों के लिए पात्रता परीक्षा की शर्तें अलग हैं कक्षा 1 से 5 के शिक्षक पद के लिए CTET Paper-I या BTET Paper-I उत्तीर्ण होना जरूरी बताया गया है। वहीं मध्य विद्यालय यानी कक्षा 6 से 8 के लिए CTET Paper-II या BTET Paper-II की पात्रता आवश्यक है। माध्यमिक विद्यालय और विशेष विद्यालय अध्यापक पद के लिए STET Paper-I, जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालय यानी कक्षा 11 से 12 के शिक्षक पद के लिए STET Paper-II की पात्रता जरूरी होगी। अभ्यर्थियों को अपने पद के अनुसार पात्रता परीक्षा की शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
STET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन
TRE 4.0 की पात्रता को लेकर एक महत्वपूर्ण बात उन उम्मीदवारों के लिए है, जो STET 2026 में शामिल होने वाले हैं। ऐसे उम्मीदवार भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उन्हें प्रारंभिक परीक्षा से पहले STET 2026 में उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा, इस भर्ती में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक stet 2026 परीक्षा नही दी है उन्हें भी इस भर्ती में बैठने का लाभ मिलेगा।लेकिन निर्धारित समय तक पात्रता पूरी करना जरूरी होगा। इसलिए ऐसे उम्मीदवारों को STET 2026 की तैयारी को भी गंभीरता से लेना चाहिए इसके अलावा 2012 से पहले नियुक्त और कार्यरत ऐसे शिक्षक, जो दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण होंगे, उनके लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य नहीं बताया गया है। इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़े।
BPSC TRE 4.0 में अब दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
बिहार शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब नियुक्ति प्रक्रिया को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा होगी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा उम्मीदवारों को अब केवल मुख्य परीक्षा की तैयारी पर निर्भर रहने के बजाय शुरुआत से ही प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करनी होगी। प्रारंभिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करके मुख्य परीक्षा तक पहुंचना होगा और फिर मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने होंगे।
प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न क्या होगा? (What will be the pattern of the preliminary exam?
BPSC TRE 4.0 की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय पर आधारित होगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ यानी बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस तरह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। परीक्षा में 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। इसलिए अभ्यर्थियों को प्रश्नों का उत्तर देते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। परीक्षा को केवल जांच परीक्षा के रूप में रखा गया है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करना है।
मुख्य परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे
प्रारंभिक परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। TRE 4.0 की मुख्य परीक्षा भी वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे। अलग-अलग कक्षा स्तर के शिक्षकों के लिए मुख्य परीक्षा का पैटर्न अलग-अलग भागों में बांटा गया है, कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पदों के लिए मुख्य परीक्षा में दो भाग होंगे। वहीं कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 के शिक्षक पदों के लिए परीक्षा को तीन भागों में विभाजित किया जाएगा। उम्मीदवार को इनमें से सही विकल्प चुनना होगा। यदि किसी प्रश्न का कोई भी विकल्प नहीं चुनना है तो इसके लिए E विकल्प का प्रावधान रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान इस व्यवस्था को ध्यान से समझना होगा, क्योंकि किसी प्रश्न में कोई विकल्प नहीं चुनने की स्थिति में भी निर्धारित नियमों के अनुसार निगेटिव मार्किंग लागू हो सकती है।
मुख्य परीक्षा से बनेगी मेरिट लिस्ट
TRE 4.0 में उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी। यानी अंतिम चयन में मुख्य परीक्षा का प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। उम्मीदवारों को इसलिए शुरुआत से ही मुख्य परीक्षा के स्तर को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए। भर्ती में साक्षात्कार नहीं होगा। यानी चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षाओं के आधार पर आगे बढ़ेगी। इससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी पूरी तरह परीक्षा के निर्धारित पैटर्न और पाठ्यक्रम के अनुसार करने की जरूरत होगी, मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए केवल प्रश्नों को हल करना पर्याप्त नहीं होगा। उम्मीदवारों को समय प्रबंधन, सटीकता और निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए। खासकर वस्तुनिष्ठ परीक्षा में एक गलत उत्तर का असर कुल स्कोर पर पड़ सकता है।
BPSC TRE 4.0 के लिए आवेदन कैसे करें?
BPSC TRE 4.0 का ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। सबसे पहले वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित लिंक को खोलना होगा। इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी। इसमें नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, पात्रता परीक्षा और अन्य जरूरी विवरण शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार को अपने दस्तावेजों की जानकारी भी सही तरीके से दर्ज करनी होगी।इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 है। आवेदन शुल्क जमा होने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। आवेदन फॉर्म का प्रिंट या उसकी डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।
TRE 4.0 की तैयारी कैसे करें?
BPSC TRE 4.0 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सबसे पहले परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को समझना चाहिए। प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन पर आधारित है, इसलिए बिहार से जुड़े सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और समसामयिक घटनाओं जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देना उपयोगी रहेगा, मुख्य परीक्षा के लिए अपने संबंधित विषय की तैयारी मजबूत करनी होगी। उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉडल पेपर हल करने चाहिए। इससे परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलती है नियमित अभ्यास इस परीक्षा में सफलता की कुंजी हो सकता है। रोजाना कुछ समय सामान्य अध्ययन के लिए और बाकी समय अपने विषय की तैयारी के लिए निर्धारित किया जा सकता है। मॉक टेस्ट देने से समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की गति बेहतर होती है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होने के कारण उम्मीदवारों को सही उत्तर देने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर
बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 उन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है, जो सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं। 32,388 पदों की संख्या काफी महत्वपूर्ण है और प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक अलग-अलग पद उपलब्ध होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को मौका मिल सकता है।लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब इंतजार खत्म हो चुका है। हालांकि केवल आवेदन करना सफलता की गारंटी नहीं है। असली चुनौती परीक्षा की तैयारी और मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना होगी। इसलिए उम्मीदवारों को अब अपना पूरा ध्यान तैयारी पर लगाना चाहिए।
प्राथमिक सरकारी शिक्षक का मूल वेतन
बिहार में कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक सरकारी शिक्षक का मूल वेतन (Basic Pay) ₹25,000 प्रति माह बताया गया है। इसके अलावा शिक्षकों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल, ट्रांसपोर्ट और अन्य निर्धारित भत्तों का लाभ मिलता है। वर्तमान दरों के आधार पर DA मूल वेतन का करीब 50 प्रतिशत यानी लगभग ₹12,500 हो सकता है, जबकि HRA, मेडिकल और ट्रांसपोर्ट सहित अन्य भत्तों को मिलाकर करीब ₹3,000 अतिरिक्त मिल सकते हैं इन सभी भत्तों को जोड़ने के बाद बिहार प्राथमिक शिक्षक की शुरुआती कुल Gross Salary करीब ₹39,500 से ₹40,500 प्रति माह के आसपास हो सकती है। हालांकि वास्तविक सकल वेतन पोस्टिंग स्थान, लागू भत्तों और सरकारी नियमों के आधार पर कुछ कम या ज्यादा हो सकता है। वेतन से NPS और अन्य निर्धारित कटौतियां भी की जाती हैं। इन कटौतियों को घटाने के बाद प्राथमिक शिक्षक को शुरुआती दौर में लगभग ₹35,500 से ₹36,700 प्रति माह In-Hand Salary मिल सकती है। यानी बैंक खाते में आने वाली वास्तविक राशि Gross Salary से कम होगी। समय के साथ वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ते में बदलाव और अन्य लाभों के कारण शिक्षक की कुल सैलरी भी बढ़ती रहती है।
BPSC TRE 4.0 आवेदन शुल्क
BPSC शिक्षक भर्ती में General यानी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 निर्धारित है। वहीं आरक्षित वर्ग, महिला अभ्यर्थियों और अन्य श्रेणियों के लिए शुल्क में छूट का प्रावधान हो सकता है। इसलिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी को अपने वर्ग के अनुसार लागू शुल्क की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर मिलानी चाहिए।
BPSC TRE 4.0 में कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इनमें कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक शिक्षक के 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 तक मध्य विद्यालय शिक्षक के 8,563 पद और माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर कुल 16,101 पद शामिल हैं। विषय, जिला और कैटेगरी के अनुसार पदों की विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में दी गई है।
सिलेक्शन प्रक्रिया कैसी होगी?
BPSC TRE 4.0 में चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में 150 प्रश्न, 150 अंक और 2 घंटे का समय होगा। इसमें 1/3 की निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के उद्देश्य से होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। मुख्य परीक्षा भी वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसमें 150 प्रश्न होंगे। अलग-अलग कक्षा स्तर के शिक्षक पदों के लिए परीक्षा के भाग अलग हो सकते हैं। मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा।
शिक्षक पात्रता परीक्षा जरूरी
BPSC TRE 4.0 में पद के अनुसार CTET, BTET या STET की पात्रता जरूरी होगी। प्राथमिक शिक्षक के लिए CTET Paper-I या BTET Paper-I, जबकि मध्य विद्यालय के लिए CTET Paper-II या BTET Paper-II की पात्रता आवश्यक होगी। माध्यमिक स्तर के लिए STET Paper-I और उच्च माध्यमिक स्तर के लिए STET Paper-II की पात्रता लागू होगी। जो उम्मीदवार STET 2026 में शामिल होने वाले हैं, वे भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें प्रारंभिक परीक्षा से पहले STET 2026 उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा।
महत्वपूर्ण तारीखें BPSC TRE 4.0
1 सितंबर 2026 से शुरू होगा और 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय आवेदन शुरू होते ही फॉर्म भरने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि अंतिम समय में वेबसाइट या भुगतान से जुड़ी किसी तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।
आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in