UP SUPER TET Primary Class 1-5 & Junior Class 6-8 New Syllabus 2026 हुआ जारी, देखें नया परीक्षा पैटर्न और पूरा सिलेबस

UP SUPER TET Primary Class 1-5 & Junior Class 6-8 New Syllabus 2026 हुआ जारी, देखें नया परीक्षा पैटर्न और पूरा सिलेबस

UP SUPER TET New Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। UP SUPER TET Primary (कक्षा 1 से 5) और UP SUPER TET Junior (कक्षा 6 से 8) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए नया परीक्षा पैटर्न और विषयवार सिलेबस सामने आया है। नए सिलेबस में परीक्षा को अधिक व्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया है, जिसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक ज्ञान, भाषा, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन के साथ शिक्षण कौशल और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं।

नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को 120 प्रश्नों का पेपर हल करना होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा। गलत उत्तर देने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है।


UP SUPER TET 2026 परीक्षा पैटर्न

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम UP SUPER TET 2026
Primary स्तर कक्षा 1 से 5
Junior स्तर कक्षा 6 से 8
परीक्षा अवधि 2 घंटे (120 मिनट)
कुल प्रश्न 120
प्रश्नों का प्रकार MCQ
प्रत्येक प्रश्न 3 अंक
गलत उत्तर 1 अंक की कटौती
प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी

UP SUPER TET Primary Class 1-5 Exam Pattern 2026

प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक यानी कक्षा 1 से 5 के लिए परीक्षा में अलग-अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। उपलब्ध सिलेबस के अनुसार विषयों का स्तर सामान्यतः कक्षा 12 स्तर तक रखा गया है।

विषयवार प्रश्नों का विवरण

विषय प्रश्न
सामान्य ज्ञान / समसामयिक घटनाएं 25
तार्किक ज्ञान 05
हिंदी, संस्कृत तथा अंग्रेजी 30
विज्ञान 08
गणित 16
पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन 08
शिक्षण कौशल 08
कुल 100

इसके अलावा परीक्षा संरचना में बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल, प्रबंधन एवं अभिरुचि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।


Primary SUPER TET में सामान्य ज्ञान से क्या पढ़ें?

सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं में अभ्यर्थियों को निम्न टॉपिक तैयार करने होंगे—

  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाएं
  • राष्ट्रीय और राज्य स्तर की घटनाएं
  • महत्वपूर्ण स्थान और व्यक्तित्व
  • रचनाएं और पुरस्कार
  • अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • खेल-कूद
  • भारतीय संस्कृति एवं कला

तार्किक ज्ञान का सिलेबस

Primary SUPER TET 2026 में तार्किक ज्ञान से निम्न टॉपिक महत्वपूर्ण रहेंगे—

  • Analogies
  • Assertion and Reason
  • Binary Logic
  • Classification
  • Clocks and Calendars
  • Coding-Decoding
  • Critical Reasoning
  • Cube and Number Series
  • Puzzles
  • Symbols and Notations
  • Venn Diagram
  • Dice
  • Data Interpretation
  • Direction Sense Test
  • Grouping and Selection
  • Inference
  • Letter Series

भाषा विषय का सिलेबस

हिंदी

  • हिंदी साहित्य एवं भाषा का इतिहास
  • व्याकरण
  • अपठित गद्यांश एवं पद्यांश
  • प्रमुख लेखक एवं कवि
  • लेखकों और कवियों की प्रमुख रचनाएं

संस्कृत

  • संस्कृत भाषा एवं साहित्य का इतिहास
  • व्याकरण
  • अपठित गद्यांश / पद्यांश
  • प्रमुख लेखक एवं कवि तथा उनकी कृतियां

English

  • History of English Literature and Language
  • Grammar
  • Unseen Passage
  • Writers/Poets and their works

UP SUPER TET Primary विज्ञान सिलेबस 2026

विज्ञान विषय में दैनिक जीवन और सामान्य विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण अध्याय शामिल किए गए हैं। प्रमुख टॉपिक इस प्रकार हैं—

  • दैनिक जीवन में विज्ञान
  • गति, बल, ऊर्जा और दूरी
  • प्रकाश और ध्वनि
  • जीवों की दुनिया
  • शरीर के अंग एवं उनके कार्य
  • पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन
  • पौधे और जानवर
  • कोशिका से अंगतंत्र तक
  • सूक्ष्म जीव और बीमारियां
  • भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता
  • फसल उत्पादन एवं नाइट्रोजन चक्र
  • पोषण
  • श्वसन और उत्सर्जन
  • प्रोटीन, विटामिन, हार्मोन एवं खनिज लवण
  • मापन और विद्युत धारा
  • चुंबकत्व
  • गति, बल एवं यंत्र
  • ऊर्जा, ध्वनि और स्थिर विद्युत
  • वायु और ओजोन परत
  • ग्रीनहाउस प्रभाव
  • जल संरक्षण
  • पदार्थ एवं पदार्थों का वर्गीकरण
  • अम्ल, क्षार और लवण
  • ऊष्मा एवं ताप
  • प्लास्टिक, कांच, साबुन और मिट्टी
  • खनिज एवं धातु
  • कार्बन एवं उसके यौगिक
  • ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
  • रक्त की संरचना एवं रक्तदान संबंधी सावधानियां

UP SUPER TET Primary गणित सिलेबस

गणित विषय में निम्न टॉपिक शामिल हैं—

  • अंक एवं संख्या
  • गणितीय संक्रियाएं
  • दशमलव
  • स्थानमान
  • भिन्न
  • ब्याज
  • लाभ-हानि
  • प्रतिशत
  • अनुपात
  • गुणनखंड
  • ऐकिक नियम
  • सामान्य बीजगणित
  • क्षेत्रफल
  • औसत
  • आयतन
  • सर्वसमिकाएं
  • सामान्य ज्यामिति
  • सामान्य सांख्यिकी

पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन का सिलेबस

इस भाग में भूगोल, इतिहास, पर्यावरण और समाज से जुड़े विषय शामिल हैं—

  • पृथ्वी की संरचना
  • नदियां, पर्वत, महाद्वीप और महासागर
  • जीव एवं प्राकृतिक संपदा
  • अक्षांश एवं देशांतर
  • सौरमंडल
  • भारतीय भूगोल
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
  • भारतीय समाज सुधार
  • भारतीय संविधान
  • शासन व्यवस्था
  • यातायात एवं सड़क सुरक्षा
  • सामाजिक अध्ययन
  • जनजातियां
  • सांस्कृतिक विरासत
  • पर्यावरण संरक्षण
  • प्राकृतिक आपदा प्रबंधन

शिक्षण कौशल का सिलेबस

Primary SUPER TET में शिक्षण कौशल भी महत्वपूर्ण रहेगा। इसके अंतर्गत अभ्यर्थियों को पढ़ना होगा—

  • शिक्षण की विधियां एवं कौशल
  • शिक्षण अधिगम के सिद्धांत
  • वर्तमान भारतीय समाज एवं प्राथमिक शिक्षा
  • समावेशी शिक्षा
  • नवीन प्रयास
  • शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन
  • आरंभिक पठन कौशल
  • शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन

UP SUPER TET Junior Class 6-8 Exam Pattern 2026

उच्च प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक (कक्षा 6 से 8) के लिए परीक्षा में दो खंड रखे गए हैं।

प्रथम खंड

विषय अंक
सामान्य ज्ञान (अनिवार्य) 30

द्वितीय खंड

द्वितीय खंड में 90 प्रश्न संबंधित विषय से होंगे। अभ्यर्थियों को अपने पद/विषय के अनुसार संबंधित विषय का चयन करना होगा।

इसमें मुख्य रूप से—

  • भाषा शिक्षक के लिए संस्कृत / हिंदी / अंग्रेजी में से संबंधित विषय
  • सामाजिक अध्ययन शिक्षक के लिए सामाजिक अध्ययन
  • विज्ञान एवं गणित शिक्षक के लिए विज्ञान एवं गणित

शामिल रहेगा।


Junior SUPER TET 2026 सामान्य ज्ञान का सिलेबस

कक्षा 6 से 8 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान के अंतर्गत निम्न विषय महत्वपूर्ण होंगे—

  1. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
  2. भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  3. भारत का भूगोल
  4. भारतीय राजनीति एवं शासन
  5. संविधान और राजनीतिक व्यवस्था
  6. पंचायती राज
  7. लोकनीति
  8. आर्थिक और सामाजिक विकास
  9. सतत विकास
  10. गरीबी और सामाजिक क्षेत्र की पहल
  11. पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
  12. जैव विविधता
  13. जलवायु परिवर्तन
  14. सामान्य विज्ञान
  15. Analogy, Assertion and Reason
  16. Binary Logic और Classification
  17. Clocks and Calendars
  18. Coding-Decoding
  19. Number Series
  20. Puzzles
  21. Data Interpretation

बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी और जीवन कौशल भी महत्वपूर्ण

Junior स्तर के सिलेबस में शिक्षण से जुड़े व्यावहारिक विषयों को भी शामिल किया गया है।

बाल मनोविज्ञान

  • व्यक्तिगत भिन्नता
  • बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक
  • सीखने की अवधारणा
  • बुद्धि एवं सीखने के तरीके
  • अधिगम की प्रक्रिया
  • विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए व्यवस्था

सूचना तकनीकी

  • शिक्षण कौशल विकास
  • कक्षा शिक्षण में तकनीकी का उपयोग
  • कंप्यूटर
  • इंटरनेट
  • स्मार्टफोन
  • ICT
  • डिजिटल शिक्षण सामग्री

जीवन कौशल / प्रबंधन एवं अभिरुचि

  • व्यावसायिक आचरण एवं नैतिकता
  • प्रेरणा
  • शिक्षक की भूमिका
  • नेतृत्व
  • मार्गदर्शन
  • संवेदनशीलता
  • मानवीय मूल्य
  • पुरस्कार व्यवस्था से संबंधित जानकारी

अभ्यर्थियों के लिए क्या है सबसे जरूरी?

UP SUPER TET 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब केवल सामान्य विषयों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। नए सिलेबस में विषय ज्ञान के साथ शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, तार्किक क्षमता और आधुनिक सूचना तकनीकी पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

Primary अभ्यर्थियों को भाषा, गणित और विज्ञान के साथ पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन तथा शिक्षण कौशल मजबूत करना चाहिए। वहीं Junior अभ्यर्थियों को अपने संबंधित विषय के 90 प्रश्नों वाले भाग पर सबसे अधिक फोकस करना होगा।

Leave a Comment